गुना में संदिग्ध परिस्थिति में जिला न्यायालय कर्मचारी का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गुना:शहर के पटेल नगर स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान सोमवार को जिला न्यायालय में पदस्थ 47 वर्षीय अरविंद कुमार पांडेय के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से मुरैना के निवासी थे और वर्तमान में गुना के गुलाबगंज क्षेत्र में रह रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को शनिवार-रविवार की रात लगभग 1 बजे रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना मिली थी। सोमवार सुबह परिजनों की उपस्थिति में शव की पहचान की गई, जिसके बाद गुना जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

परिजनों ने बताया कि अरविंद पांडेय का बेटा बेंगलुरु में पढ़ाई करता है। उनकी पत्नी बेटे को छोड़ने के लिए बेंगलुरु गई हुई थीं और अरविंद घर पर अकेले ही थे। मृतक के परिजनों ने इस मामले को महज एक दुर्घटना मानने से साफ इंकार किया है। उन्होंने मौत को संदिग्ध बताते हुए आशंका जताई है कि किसी ने अरविंद पांडेय की हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Next Post

घरेलू विवाद में पत्नी से मारपीट, पति पर प्रकरण दर्ज

Mon Aug 10 , 2026
भितरवार: घरेलू विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक महिला के साथ उसके ही पति ने मारपीट कर गाली-गलौज की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 307/26 में धारा 115(2) एवं 296(बी) बीएनएस के तहत […]

You May Like