कांग्रेस के सत्याग्रह के दिन अशोकनगर में आज दिनभर के लिए बिजली काटी

अशोकनगर। कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह के दिन अशोकनगर के एक बड़े क्षेत्र में आज दिनभर के लिए बिजली काट दी गई है। अशोकनगर में आज 9 घंटे बिजली कटौती रहेगी। विदिशा रोड फीडर पर सुबह 9:30 से शाम 6:30 बजे तक मेंटेनेंस होगा।

अशोकनगर12 घंटे पहले

अशोकनगर में आज विदिशा रोड फीडर पर बिजली कंपनी की ओर से रखरखाव कार्य का शेड्यूल जारी किया है। इस कारण सुबह 9:30 से शाम 6:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान त्रिदेव मंदिर और आसपास के क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य की जरूरत के मुताबिक समय कम या ज्यादा भी किया जा सकता है। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है।

 

Next Post

जल जमाव के दौरान जल निकासी के लिये लगाई कर्मचारियों की डयूटी

Tue Jul 8 , 2025
इंदौर:आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि बारिश के दौरान जल जमाव की स्थिति के निपटान के लिये गठित टीम द्वारा जल निकासी के लिये तुरंत कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी, साथ ही वर्षा के दौरान यातायात बाधित ना हो, इसके लिये शहर के प्रमुख चौराहो व मार्गो के लेफ्ट टर्न जहां […]

You May Like