
दमोह। श्रावण मास के पहले सोमवार को बांदकपुर धाम में भोले बाबा को जल अर्पित करने व दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी हजारों में रही।जिसमें माताएं,बूढ़े,बच्चे,युवा सभी में उत्साह दिखा। सभी श्रद्धालुओं को ठंडे जल और स्वादिष्ट चाय की सेवा दमोह आनू मार्ग पर शिवभक्तों द्वारा की गई।राम गौतम ने बताया कि पर्वों पर हजारों लाखों भक्तों की उपस्थिति होती है। जिसमें अनेक धर्म प्रेमी भक्त अलग अलग सेवा भी करते हैं जैसे चाय,प्रसाद,भंडारा ,जल आदि सेवा करते हैं,जिससे यात्रियों श्रद्धालुओं को बहुत ही प्रसन्नता सुविधा होती है। भोले बाबा की नगरी में भव्य विशाल व्यवस्थित कॉरिडोर निर्माण विस्तार होने से अनेक सुविधाएं श्रद्धालुओं यात्रियों को मिलेगी। भीड़ में भी सहज दर्शन,प्रसाद,भोजन,उठने बैठने स्थान, वाहन पार्किंग,रुकने हेतु धर्मशालाएं,सुलभ कॉम्प्लेक्स आदि।इसलिए भव्य कोरिडोर निर्माण में सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं यात्रियों को भी बोलना चाहिए।
