मनरेगा में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने “बीवी जी राम जी” लाए : सांसद भारत सिंह

शिवपुरी: पोहरी विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में विकसित भारत–जी राम जी’ को लेकर चौपाल बैठक कर ग्रामवासियों के संवाद कर उन्हें योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सांसद भारत सिंह कुशवाह ने दो करोड़ से अधिक विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। सांसद कुशवाहा ने कहा कहा कि मनेरगा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई थी जिस पर अंकुश लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत जी राम जी योजना को शुरू किया है। जी राम जी केवल एक नाम नहीं, बल्कि गांवों के समग्र विकास और 125 दिन के रोजगार का ‘पक्का संकल्प’ है। यह सिर्फ रोजगार योजना नहीं, बल्कि रोजगार और आजीविका मिशन के तौर पर गांव की अर्थव्यवस्था को और गति देने वाली योजना है।

सांसद कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि हर हाथ को रोजगार मिले जिसको लेकर उन्होंने जी राम जी योजना शुरू की है। चौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत गोवर्धन , खैरारा बनबारी पुरा, गुरीछा, भिलौड़ी, धौरिया, जौराई एवं जरिया कला में करीब दो करोड़ से अधिक लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन एवं पंचायत भवन का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में विधायक कैलाश कुशवाह, जिला पंचायत सदस्य, गोविंद शर्मा, जिला मंत्री प्रद्युमन वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत दांतरे, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, विकास साहू, देवेंद्र कौरव, पूर्व महामंत्री पृथ्वीराज जादौन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Next Post

ग्वालियर में भव्यता के साथ मनेगा गणतंत्र दिवस, समारोह की सभी तैयारियां पूरी

Sun Jan 25 , 2026
ग्वालियर: गणतंत्र दिवस समारोह ग्वालियर जिले में हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमा के साथ मनाया जायेगा। गौरवशाली 77वें गणतंत्र दिवस पर जिले का मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रात: 9 बजे विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में एएसएफ मैदान पर आयोजित होगा। विधानसभा अध्यक्ष इस अवसर पर ध्वजारोहण […]

You May Like