कुछ लोग अपने फायदे के लिए मराठा आरक्षण आंदोलन का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं: फडणवीस

पुणे, 01 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए मराठा आरक्षण आंदोलन का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा करने वालों को आखिरकार मुंह की खानी पड़ेगी।

श्री फडणवीस ने यह बात आज पुणे के दौरे के दौरान कही, जहाँ मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की मुंबई में भूख हड़ताल का असर भी देखा गया।

यहां पर श्री फडणवीस के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन रहे मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री आज पुणे के दौरे पर थे और उन्होंने अपराह्न में पुणे में सिंहगढ़ रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए कई गणेश मंडलों का दौरा करेंगे।

मुंबई में चल रहे मराठा आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “यह एक सामाजिक मुद्दा है, लेकिन कुछ लोग इसका राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग अपने फायदे के लिए इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मैं कहता हूँ, जो लोग इस मुद्दे पर अपनी रोटियाँ सेंकने की कोशिश करेंगे, उनका मुँह जलेगा। इसलिए, किसी को भी अपने निजी फायदे के लिए सामाजिक मुद्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।”

श्री फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने कहा, “हमने बेहद सकारात्मक तरीके से फैसले लिए हैं। अगर आप गौर करें, तो 2014 से 2025 के बीच मराठा समुदाय के पक्ष में अब तक के सभी फैसले लिए गए हैं – पहले मेरे नेतृत्व में, फिर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में और अब एक बार फिर मेरे नेतृत्व में। पहला आरक्षण मैंने दिया था, दूसरा शिंदे ने।”

 

Next Post

पुनेरी पल्टन की बड़ी जीत, गुजरात जाएंट्स को 22 अंक से हराया

Tue Sep 2 , 2025
विशाखापट्टनम, (वार्ता) पुनेरी पल्टन ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के आठवें और अपने दूसरे मैच में गुजरात जाएंट्स को 41-19 के अंतर से हरा दिया। यह पल्टन की लगातार दूसरी जीत है जबकि गुजरात को लगातार दूसरी हार मिली है। आज यहां विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में […]

You May Like