दक्षिणी कश्मीर में चील के इंजन के शीशे से टकराने के बाद ट्रेन रुकी, लोको पायलट घायल

श्रीनगर, (वार्ता) जम्मू कश्मीर में बिजबेहरा और अनंतनाग के बीच एक चील के इंजन के आगे के शीशे से टकराने के बाद बारामूला से बनिहाल जा रही ट्रेन को अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।

घटना में ट्रेन का विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लोको पायलट विशाल को मामूली चोटें आयी, जिन्हें तुरंत अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ट्रेन को अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। लोको पायलट को मामूली चोटें आयी और स्टेशन पर ही उसे चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।सभी यात्री सुरक्षित हैं और सुरक्षा एवं तकनीकी निरीक्षण के दौरान ट्रेन को अनंतनाग में अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

 

 

Next Post

नवंबर में रिकॉर्ड 7.6 डिग्री पर लुढ़का पारा, हवा में नमी से ठंडक

Sun Nov 9 , 2025
इंदौर:बारिश का दौर थमने के साथ ठंड से असर दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले तीन दिन से शहर में रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास है, लेकिन शुक्रवार रात 7.6 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. खास बात यह है प्रदेश पांच जिलों में 10 डिग्री के अंदर न्यूनतम […]

You May Like

Play sound