जबलपुर: पाटन एवं भेडाघाट पुलिस की टीमों ने जुआ के फड़ों पर छापा मार कार्रवाई करते हुए 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 18 हजार 180 रूपये जप्त किए गए।पाटन थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि सकरा में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे राकेश जैन निवासी बाजार मोहल्ला पाटन, गोविन्द यादव निवासी वार्ड नम्बर 3 कटंगी, देवेन्द्र यादव निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन, प्रदीप जैन निवासी वाजार वार्ड कटंगी, पुष्पेन्द्र खरे निवासी मेन रोड कटंगी पड़ाव के पास, अमित नेमा निवासी कूडन मोहल्ला कटंगी, गोविन्द सिंह राजपूत निवासी वार्ड नम्बर 6 कटंगी, उमेश गोड़ ठाकुर निवासी ग्राम उमरिया थाना तेदुखेड़ा वर्तमान पता ग्राम सकरा, सुखदेव यादव निवासी वार्ड नम्बर 3 कटंगी को पकड़ा गया.
जुआडि़यों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते, 14 हजार 230 रूपये, 9 मोबाइल जप्त किए गए। भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि गड़र पिपरिया नहर के पास जुआ खेल रहे ईश्वर दास पटेल , संतोष प्रधान दोनों निवासी गडर पिपरिया, नीरज लडिया, सच्चू उर्फ सचिन गौड़ दोनों निवासी ग्राम सहजपुर, गेंदालाल कोल, राजकुमार रैकवार, अभिषेक पटेल, अशोक चौधरी, नरेश सिंह गौड, अविनाश चड़ार, रज्जन पटेल, संदेश जैन आठों निवासी नानी कटंगी को पकड़ा गया, जुआडियों के कब्जे से नगद 3950 रूपये एवं ताश पत्ते जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
