पुलिस गिरफ्त में आए वारदात करने की नीयत से घूम रहे दो बदमाश

शाजापुर। कोतवाली पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. हालांकि इनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए. इन लोगों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए लोगों ने देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद दो आरोपियों को धर दबोचा.

द्वारकापुरी कालोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि उन्होंने कुछ लोगों को घूमते देखा है. इस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां पहुंची और युवकों को ढूंढना शुरू किया. जैसे ही इन लोगों ने पुलिस को देखा ये लोग भागने लगे और कॉलेज की दीवार कूदकर परिसर के अंदर घुस गए, इसके बाद पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर दी और पुलिसकर्मी भी कॉलेज में पहुंच गए लेकिन ये लोग छुप गए. पुलिस ने परिसर में लगातार तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान एक आरोपी कॉलेज परिसर में दीवार के पीछे छिपा मिलाए जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. दूसरा आरोपी कालेज की छत पर करीब एक घंटे तक छिपा रहा. काफी खोजबीन और मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया. हालांकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि पिता जवर सिंह 22 निवासी काकड़पुआ कुक्षी जिला धार तथा अविन पिता बहादुर सिंह 20 निवासी गडडरावद कुक्षी जिला धार के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से मिटाए गए चेचिस नंबर की दो बाइक बरामद की हैं, जिन्हें लालघाटी थाना क्षेत्र स्थित व्यास नर्सिंग होम के पास से जब्त किया गया. आरोपियों के पास से गोफन और पत्थर जैसी सामग्री भी मिली है.

Next Post

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: दिल्ली का मुकेश विज बना पांचवां आरोपी, गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना

Sat May 16 , 2026
देवास। टोंककला स्थित पटाखा फैक्टरी विस्फोट कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्टरी के कथित असली संचालक एवं वेयरहाउस किराये पर लेकर विस्फोटक सामग्री रखने वाले मुकेश विज निवासी जनकपुरी, नई दिल्ली के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर लिया है। हादसे के तीसरे दिन पुलिस ने यह कार्रवाई […]

You May Like