राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, 11 दुकानों से 25.80 लाख वसूलने के आदेश

शिवपुरी। पिछोर अनुविभाग के चरखऊ गांव में दो महीने से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर के मौके पर पहुंचने और राशन बंटवाना शुरू कराने के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खुला। इसी बीच कोलारस अनुविभाग की 11 सरकारी राशन दुकानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। समीक्षा में राशन वितरण 80 प्रतिशत से कम पाए जाने पर प्रशासन ने दुकान संचालकों से कुल 25 लाख 80 हजार 225 रुपए वसूलने के आदेश दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि राशन में हेराफेरी की गई है।

Next Post

त्योहारी भीड़ के लिए रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें इटारसी-भोपाल होकर जाएंगी गोरखपुर

Sun Sep 13 , 2026
जबलपुर। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा इंतजाम किया है। पुणे–गोरखपुर और मुंबई सीएसएमटी–गोरखपुर के बीच दो जोड़ी दैनिक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। खास बात यह है कि दोनों ट्रेनें पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी और […]

You May Like