मुराई मोहल्ला में तीन जर्जर भवन हटाए

इंदौर: वर्षा ऋतु के दौरान जर्जर भवनों के ढहने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे जनहानि एवं संपत्ति को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है. इसी को दृष्टिगत रखते हुए निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है. इसी के तहत मुराई मोहल्ला क्षेत्र के 3 जर्जर- खतरनाक भवन हटाए गए,आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार आज झोन क्रमांक 11, वार्ड क्रमांक 55 अंतर्गत मुराई मोहल्ला क्षेत्र में स्थित कुल 3 जर्जर एवं खतरनाक भवनों को हटाने की कार्रवाई की गई.

इन भवनों पर कार्रवाई की गई उनमें सुरेश कोशल एवं अन्य का 17/2 मुराई मोहल्ला स्थित भवन, ओम अग्रवाल एवं अनिल अग्रवाल का 20/9 मुराई मोहल्ला स्थित भवन तथा सुरेश कोशल एवं अन्य का 21/8 मुराई मोहल्ला स्थित भवन शामिल हैं. उक्त भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में थे तथा घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में स्थित होने के कारण इनके कारण किसी भी समय दुर्घटना एवं जनहानि की संभावना बनी हुई थी. निगम के भवन विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए इन भवनों के खतरनाक हिस्सों को हटाया गया तथा क्षेत्र को सुरक्षित बनाया गया. कार्रवाई के दौरान रिमूव्हल अधिकारी अंकेश बिरथरे, सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे, भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक सहित निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Next Post

उपलब्धियों के बारह वर्ष, चुनौतियों का नया दौर

Wed Jun 10 , 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को मंगलवार को 12 वर्ष पूर्ण हो गए हैं . 2014 में शुरू हुई यह यात्रा केवल सत्ता परिवर्तन की कहानी नहीं रही, बल्कि भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और प्रशासनिक संस्कृति में व्यापक बदलावों का दौर भी रही है. तीन लगातार लोकसभा चुनावों […]

You May Like