जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया हथियार

भोपाल। बजरिया स्टेशन थाना पुलिस ने जिला बदर के आरोपी को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया. आरोपी जिला बदर होने के बाद भी भोपाल में छिप कर रहा था.

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि जिला बदर का आरोपी पंकज साहू उर्फ छोटू (30) कछुआ शंकराचार्य नगर में रेल्वे ओवर ब्रिज के नीचे छुरी लेकर कोई घटना करने की नीयत से खड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ा. आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Next Post

बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार

Sat Apr 18 , 2026
भोपाल। बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब (बीओसी) ने अपने स्विमिंग पूल परिसर स्थित महिला शौचालय के नवीनीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिससे सदस्यों और उनके परिवारों के लिए स्वच्छ, आधुनिक और उपयोगकर्ता-अनुकूल सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्नत सुविधा को एयरपोर्ट-स्तरीय मानकों […]

You May Like