मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का औचक निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर

रीवा। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जारी है.

कार्य के आकस्मिक निरीक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने ग्राम पंचायत चोरगड़ी में मतदाता सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने गणना पत्रकों के वितरण की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि मतदाता द्वारा भरे गणना पत्रक प्राप्त करें तथा सत्यापित मतदाताओं की जानकारी पोर्टल में अपलोड करें. कलेक्टर ने एसआईआर कार्य में संलग्न बीएलओ से गणना पत्रकों के वितरण तथा उनको वापस प्राप्त कर अपलोड करने की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तय समय सीमा में किया जाना है अत: बीएलओ अपने सहयोग के लिये रोजगार सहायक अथवा अन्य कर्मचारी की मदद लें. कलेक्टर ने कहा कि 40 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के सत्यापन में कठिनाई नहीं है. गणना पत्रक भरने के बाद यदि मतदाता उपलब्ध नहीं है तो उसके परिवार के किसी मतदाता से हस्ताक्षर करा लें. मतदाताओं के सत्यापन के लिये शिविर लगाकर कार्य पूरा करें. ऐसे मतदाता जो गांव शहर से बाहर हैं उनके बारे में परिजनों से जानकारी लेकर ऑनलाइन सत्यापन के लिये प्रेरित करें. गहन पुनरीक्षण में मृत व स्थायी रूप से पलायन करने वाले मतदाताओं का नाम पृथक करें. कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान उपस्थित मतदाताओं से भी अपेक्षा की कि गणना पत्रक भरकर तत्काल बीएलओ को दें.यदि गणना पत्रक भरने में दिक्कत हो तो बीएलओ इसमें सहायता करें. इस दौरान एसडीएम आदि मौजूद रहे.

Next Post

एमपी बनेगा देश का नया टेक हब: सीएम डॉ मोहन यादव

Thu Nov 13 , 2025
इंदौर. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में देश का अगला बड़ा केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि इंदौर सहित प्रदेश के कई शहर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और डिफेंस इंडस्ट्री के नए हब के रूप में […]

You May Like