जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: बाणगंगा पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से नगदी और ताश के पत्ते जब्त किए. तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की.बाणगंगा थाने से मिली जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गंगानगर, सांवेर रोड पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं.

सूचना के आधार पर थाना बाणगंगा की टीम ने प्रधान आरक्षक नानुराम चावड़ा के नेतृत्व में दबिश दी और राकेश काजलेकर, मनीष पानसिंह पाल दोनों गंगानगर निवासी के साथ शिव नगर में रहने वाले कपिल साहू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से 430 रुपए नगद और ताश के पत्ते भी जब्त किए है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

विवाद के बाद मानसिक प्रताड़ना से युवक ने की आत्महत्या

Thu Feb 27 , 2025
इंदौर: गांधीनगर क्षेत्र के खेडापति हनुमान मंदिर के सामने खाली मैदान में एक युवक की लाश पुलिस ने बरामद की थी. जांच में पता चला कि युवक ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दी है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.गांधी नगर पुलिस से प्राप्त जानकारी […]

You May Like