विवाद के बाद मानसिक प्रताड़ना से युवक ने की आत्महत्या

इंदौर: गांधीनगर क्षेत्र के खेडापति हनुमान मंदिर के सामने खाली मैदान में एक युवक की लाश पुलिस ने बरामद की थी. जांच में पता चला कि युवक ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दी है.

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.गांधी नगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय पीड़ित राम सोलंकी निवासी छत्रछाया कॉलोनी, पीथमपुर, धार को पालदा में रहने वाले आरोपी राजेश जायसवाल ने रुपये-पैसे को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. इस दबाव और तनाव के चलते राम सोलंकी ने आत्महत्या कर ली. मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी राजेश जायसवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरु की.

Next Post

लापरवाही से स्कूटी चलाने वाले नाबालिग पकड़ाए

Thu Feb 27 , 2025
महू:महू क्षेत्र में कुछ नाबालिग लड़के स्कूटी पर खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूटी नम्बर एमपी 09 एसए 2970 को जब्त कर पांच नाबालिगों को पकड़ा. […]

You May Like