पुलिस ने शातिर चोरों को किया गिरफ्तार 

भोपाल। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी गये चांदी के करीब 40 हजार रू.के जेवरात बरामद किए.

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को फरियादी हेमराज पैरवाल (45) निवासी ग्राम रापडिया ने शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने चोरी गए जेवरात के प्रकरण पर कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों की जाँच की. शुक्रवार को पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की. संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी की वारदात का खुलासा हुआ. आरोपियों की पहचान अखिलेश परमाल (25) औऱ बंटी प्रजापति (25) निवासी ग्राम रापडिया के रूप में की गई. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीबन 40 हजार रूपये की कीमत के चांदी के जेवरात बरामद किया. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया.

Next Post

चिलचिलाती धूप, तप रही धरती

Sun Mar 15 , 2026
जबलपुर। गर्मी की दस्तक के साथ चिलचिलाती धूप से धरती तपने लगी है। रविवार को सुबह से सूर्यदेव तमतमाये रहे। गर्मी से बचने लोग कूलर, पंखा, एसी का सहारा लेते रहे और जो जरूरी काम से बाहर निकले वे गमच्छा, टोपी और चश्मे लगाये नजर आये। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री […]

You May Like