निगम द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह

इंदौर:नगर निगम द्वारा आज शिक्षक दिवस के अवसर पर रवीन्द्र नाट्य गृह में शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा. इस दौरान शिक्षा क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा.हर साल की तरह इस साल भी 5 सितम्बर शिक्षक दिवस मौके पर नगर निगम द्वारा शिक्षा क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान समारोह रखा गया है.

आज रवींद्र नाट्य गृह में सुबह 11 बजे आयोजित समारोह में शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. निगम सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि समारोह में राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन, रिटायर शिक्षक मदन मोहन के मुख्य आतिथ्य, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, नगरीय विकास अवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट,महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.

Next Post

भिंड, गोहद एवं लहार में बारिश का पानी सड़कों और मोहल्लों में जमा हुआ, लोगों ने पानी में बैठकर किया प्रदर्शन

Sat Sep 5 , 2026
भिंड: जिले के गोहद एवं लहार नगरों में जल निकासी के उचित इंतजाम नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों और मोहल्लों में जमा हो गया। इससे नाराज क्षेत्रीय लोग बारिश के पानी में बैठ गए और विरोध दर्ज कराया। गोहद में चौरा बरसा रोड, ऑफिसर कॉलोनी और मुख्य मेहर […]

You May Like