
भोपाल, 14 जनवरी. मादक पदार्थ और अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. पिछले चौबीस घंटों के भीतर पुलिस ने आधा दर्जन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से हजारों रुपये कीमत की शराब जब्त की है. जानकारी के अनुसार खजूरी सड़क पुलिस ने ग्यारह मील चौराहे के पास तिलक तड़का, गौतम नगर पुलिस ने नगर निगम कालोनी के पास रजनी सौदा और आकाश सौदा को अवैध शराब के साथ पकड़ा. इधर देहात जिले में बैरसिया पुलिस ने भौंरासा रोड के पास कमल मोंगिया, सूखी सेवनिया पुलिस ने कल्याणपुर जोड़ के पास मोनू पंथी और परवलिया पुलिस ने ग्राम तारा सेवनिया के पास राजेंद्र कंजर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया. सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिए गए हैं.
000000000
खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई तेज
भोपाल, 14 जनवरी. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. बीते चौबीस घंटों के भीतर 45 लोगों के खिलाफ खुले में शराब पीते पाए जाने पर कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार मादक पदाथ और शराब तस्करी रोकने के साथ ही सावर्जनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस आयुक्त ने दिए हैं. इसी के तहत शराब दुकानों के आसपास और सड़क किनारे खड़े होर शराब का सेवन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है. सोमवार को थाना जहांगीराबाद, ऐशबाग, शाहपुरा, टीटी नगर, कमला नगर, एमपी नगर, पिपलानी, अयोध्या नगर, शाहजहांनाबाद, हनुमानगंज, गौतम नगर, निशातपुरा और छोला मंदिर थाना पुलिस ने कुल 45 लोगों को पकड़ा. सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए हैं.
