सतना :सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए पहले नजदीकियां बढ़ाईं और फिर नाबालिग के घर पहुंच गया. नाबालिग को घर में अकेला पाकर तरह-तरह का झांसा देते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. पीडि़ता की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लिया.कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग लडक़ी द्वारा दुष्कर्म की शिकायत की गई थी.
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि मधेपुरा बिहार के मुरौत निवासी युवक निखिल सिंह ठाकुर ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे जान पहचान बढ़ाई. नजदीकियां बढ़ाने के बाद निखिल सतना पहुंच गया. उस दौरान नाबालिग के घर में कोई नहीं था. जिसके चलते नाबालिग ने उसस मिलने में आनाकानी की. लेकिन इसके बावजूद भी विश्वास जीतते हुए युवक नाबालिग के घर में पहुंच गया. जहां पर तरह तरह का प्रलोभन देकर युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
इस घटना के बाद युवक द्वारा नाबालिग लडक़ी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे जाने लगे. इस संबंध में जब नाबालिग ने आपत्ति जताई तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देनी शुरु कर दी. युवक की मनमानी बढ़ती देख नाबालिग ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी. जिसके बाद उसने पिता के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 65, 67 बीएनएस एक्ट, आईटी एक्ट और पाक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरु की दी. इसी कड़ी में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया
