सिंगरौली: सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना अंतर्गत आने वाले पड़रिया गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग भागीरथी सिंह पिता भेरु सिंह गौड़ की उसके ही पड़ोसियों ने पत्थर पटक कर खेत में हत्या कर दी और आरोपी फरार हो गए चितरंगी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि घटना मंगलवार की देर शाम तकरीबन 7 से 8 बजे की बीच की है जब बुजुर्ग भागीरथी सिंह अपने घर में था उसी समय उसके पड़ोसी गुट बनकर के घर पर आए और बुजुर्गों को उठाकर पास ही एक खेत में ले गए और वहां विवाद करते हुए बुजुर्ग के सिर पर पत्थर पटक दिया।
जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और बुजुर्ग के शव को अंतिम परीक्षण के लिए चितरंगी के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि पड़ोसियों का मृतक भागीरथी सिंह के साथ पुराने समय से जमीनी विवाद चल आ रहा था आरोपियों की पहचान की जा रही है और यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि इस घटना को कितने लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है अभी फिलहाल यह आईडेंटिफाई नहीं हो पाया है की घटना में कौन-कौन लोग शामिल हैं
