
भोपाल। एसटीएफ ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए मुबारकपुर से 50 लाख रुपए का अवैध नशीला कफ सिरप बरामद किया है. स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अब सिरप मामले में मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है. गांधी नगर इलाके में दो दिन पहले एसटीएफ ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के मिले नशीले सिरप का खुलासा किया था.
जानकारी के मुताबिक शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को एसटीएफ ने मुबारकपुर में छापेमारी की. सिरप मामले में आरोपियों के ठिकाने की सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम वहां पहुंची. इसकी भनक आरोपियों को पहले से ही लग गई और सभी मौके से फरार हो गए. छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 50 लाख रूपए का सिरप बरामद किया. बरामद कफ सिरप में ऑफ-कफ और ऑनरेक्स ब्रांड शामिल हैं. एसटीएफ मामले की जांच कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों की तलाश जारी है.
