कल अजय सिंह राहुल की अगुवाई में होगा बढौरानाथ का अभिषेक 

सीधी।पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ बढौरानाथ धाम में शिव जी का अभिषेक किया जाएगा। यह अभिषेक पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल भैया के अगुआई में चुरहट परिवार के आयोजकत्व में हो रहा है। जिसमें जिले भर के कार्यकर्ता एवं शिवभक्त आज भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर होकर झूमते गाते बढ़ौरा नाथ स्वामी के दरबार में पहुंचेंगे जहां भोलेनाथ का अभिषेक होगा इसके उपरांत भक्तजन श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर कोलदहा घाट से सोनभद्र का पवित्र जल संग्रह कर भक्तगण पदयात्रा कर बढौरानाथ धाम पहुंचेंगे। कांग्रेस परिवार ने सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं भक्तजनों से विनम्र अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोलदहा घाट पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की जलाभिषेक यात्रा में सहभागी हों।

Next Post

एक महीने लगने वाले सावन महोत्सव कार्निवाल का भव्य शुभारंभ आज

Thu Jul 31 , 2025
*नाचेगा भालू, दहाड़ेगा शेर, हंसाएगा मोगली* *इस बर्ष जंगल बुक रहेगा आकर्षक का केंद्र* रविन्द्र सिंह चौहान ग्वालियर। शहरवासियों का सावन मेले का इंतजार कल शुक्रवार को पूरा होने जा रहा है। फूलबाग, बड़े ग्राउंड पर एक महीने लगने वाले आकर्षक और यादगार “सावन महोत्सव जंगल थीम कार्निवाल” मेले का […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।