एक महीने लगने वाले सावन महोत्सव कार्निवाल का भव्य शुभारंभ आज

*नाचेगा भालू, दहाड़ेगा शेर, हंसाएगा मोगली*

*इस बर्ष जंगल बुक रहेगा आकर्षक का केंद्र*

रविन्द्र सिंह चौहान

ग्वालियर। शहरवासियों का सावन मेले का इंतजार कल शुक्रवार को पूरा होने जा रहा है। फूलबाग, बड़े ग्राउंड पर एक महीने लगने वाले आकर्षक और यादगार “सावन महोत्सव जंगल थीम कार्निवाल” मेले का शुभारंभ महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार एवं निगम सभापति मनोज तोमर के मुख्य आतिथ्य में भव्य समारोह में होगा। इस मेले में बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक के मनोरंजन के लिए कई ईवेंट, आइटम्स और एक्टीविटीज होंगी। यहां लगाए जाने वाले आकर्षक झूलों में टाइगर हिल झूला, दिल झूला के साथ मिनी ट्रेन, पानी की वोट, हैलीकॉप्टर, भूत बंगला, 300 फुट वाटर फ्लाई गेट, रंग बिरंगी तितलियां आदि मनोंरंजन के केंद्र रहेंगे।

मेले में हैंडलूम स्टॉल, हैंडीक्राफ्ट स्टॉल, एफएमसीजी प्रोडेक्ट, शॉपिंग जॉन, जंगल बुक, भूत बंगला, सेल्फी पॉइंट, बच्चों की राईड्स, फ़ूड जॉन से लेकर कई प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे जो सैलानियों को बहुत पसंद आएंगे। इस बर्ष लगने वाले सावन महोत्सव मेला में 25 फुट का पंख हिलाकर बोलता हुआ बाज और सांप पर बैठा मोगली भी सैलानियों के मनोरंजन का हिस्सा बनेंगे। कार्निवल में नाचेगा भालू, दहाड़ेगा शेर और हंसाएगा मोगली।

सावन महोत्सव मेला के संयोजक एवं बेटी एंड संस फनफेयर के संचालक अनुज गुर्जर ने नवभारत को बताया कि यह सावन महोत्सव मेला हम 2022 से हर बर्ष लगातार लगाते आ रहे है। यह इस आयोजन का चौथा बर्ष है। पिछले साल हम “विशाल फेस टनल” लेकर आए थे। इसकी अपार सफलता के बाद इस वर्ष जंगल थीम कार्निवाल लेकर आए है जो लोगों को अनोखे नए अंदाज में पसंद आएगा ।

*सैलानियों की सुविधार्थ किए सभी आवश्यक प्रबंध*

सावन महोत्सव मेला के संयोजक अनुज गुर्जर ने सभी शहरवासियों से अधिकाधिक संख्या में सावन महोत्सव मेला में पधारकर यहां प्रदर्शित विभिन झूलों, एक्टिविटी एवं इवेंट्स का लुत्फ उठाकर श्रावण माह के इस रंगारंग, सांस्कृतिक जश्न में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यहां सैलानियों की सुविधार्थ सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। आप एक बार आएंगे तो यहां अपने परिवार सहित बार बार आने से खुद को रोक नहीं सकेंगे।

*एक दिन पहले ही कार्निवाल परिसर की शानदार सजावट देखने पहुंचे शहरवासी*

ग्वालियरवासियों के साथ ही समग्र ग्वालियर चंबल अंचल के लोगों में सावन महोत्सव मेला के आयोजन को लेकर भारी उत्साह एवं रोमांच है। सावन महोत्सव जंगल थीम कार्निवाल की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। फूलबाग बड़े ग्राउंड को शानदार आकर्षक सतरंगी रोशनी से सजाया गया है। मेला के विधिवत शुभारंभ के पूर्व ही आज शाम को सैकड़ों की संख्या में शहरवासी बच्चों के साथ जंगल थीम कार्निवाल परिसर की शानदार सजावट देखने के लिए पहुंचे।

Next Post

महिलाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा

Thu Jul 31 , 2025
जबलपुर। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर गुरुवार को चंद्रमौलेश्वर मातृ शक्ति परिवार के सानिध्य में एवं अणिमा भार्गव की अध्यक्षता में विशेष कांवड़ यात्रा निकाली गई। यह धार्मिक यात्रा ग्वारीघाट से प्रारंभ होकर चंद्रमौलेश्वर मंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालु महिलाओं ने शिवलिंग पर नर्मदा जल से जलाभिषेक किया। ग्वारीघाट […]

You May Like