सेना में भर्ती के लिये ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 30 जून से

जयपुर, 27 जून (वार्ता) राजस्थान में वर्ष 2025-26 के लिये भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 30 जून से 10 जुलाई तक राज्य के नौ शहरों में आयोजित की जायेगी।

राजस्थान में सेना के जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने शुक्रवार को बताया कि परीक्षा

अजमेर, अलवर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में 31 केंद्रो पर आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा का निर्धारित कार्यक्रम सेना की ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाईट पर प्रदर्शित किया गया है।

लेफ्टिनेंट कर्नल धवन ने बताया कि परीक्षा के लिये प्रवेश पत्र बनने होने शुरु हो गये हैं जो सम्बंधित उम्मीदवारों की परीक्षा तिथि से 14 दिन पहले जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाईट से डाऊनलोड किए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि भर्तियां अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर (ट्रेडसमैन) 10वीं और आठवीं पास, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा (सूचना और तकनीक/ साइबर, सूचनात्मक कार्रवाई और भाषाविद) जूनियर कमीशन अधिकारी कैटरिंग, जूनियर कमीशन अधिकारी धार्मिक शिक्षक पदों पर की जायेंगी।

 

Next Post

किसान सम्मेलन और रोजगार मेले में मिलेगी सौगात

Fri Jun 27 , 2025
भोपाल, 27 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को भिण्ड जिले की तहसील मेहगांव के ग्राम दंदरौआ में आयोजित किसान सम्मेलन और रोजगार मेले में किसानों को सौगात देंगें। डॉ. यादव किसानों को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिये महत्वपूर्ण सौगात देने जा रहे है। राज्य सरकार […]

You May Like

मनोरंजन