गाजा में रिहा हुए तीन इजरायली बंधक इजरायल पहुंचे

यरूशलम, 15 फरवरी (वार्ता) फिलिस्तीनी समूहों हमास और इस्लामिक जिहाद ने तीन इजरायली बंधकों को इजरायली अधिकारियों को सौंप दिया गया है और युद्धविराम के भाग के रूप में शनिवार को वे इजरायल में सीमा पार कर गए।

इसकी जानकारी इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने दी।

मुक्त किए गए बंधकों में 29 वर्षीय इजरायली-रूसी नागरिक एलेक्जेंडर साशा ट्रोफानोव; 36 वर्षीय इजरायली-अमेरिकी नागरिक सागुई डेकेल-चेन; और 46 वर्षीय इज़राली-अर्जेंटीना नागरिक आयर हॉर्न शामिल हैं, जिनका सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इज़रायल पर हमास के नेतृत्व वाले हमले में अपहरण कर लिया गया था।

ट्रोफानोव को उसकी मां, दादी और साथी के साथ अपहरण किया गया था, और तीन महिलाओं को नवंबर 2023 में पिछले बंधक सौदे में रिहा कर दिया गया था। अपहरण के दिन उसके पिता की हत्या कर दी गई थी।

तीन बच्चों के पिता डेकेल-चेन के अपहरण के बाद एक बेटी का जन्म हुआ। हॉर्न का भाई, ईटन, गाजा में कैद में है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय से एक बयान में कहा, “गाजा पट्टी में और उसके आसपास हमारी सेना की एकाग्रता के लिए धन्यवाद, और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्पष्ट रूख और स्पष्ट बयान के लिए धन्यवाद, हमास पीछे हट गया है और बंधकों की रिहाई जारी है।”

श्री ट्रंप ने सोमवार को चेतावनी दी थी कि अगर गाजा में सभी बंधकों को शनिवार दोपहर तक रिहा नहीं किया गया, तो संघर्ष विराम रद्द कर दिया जाएगा, और वह संघर्ष को भड़का देंगे।

हमास ने शुरुआत में समझौते में इजरायली उल्लंघन का हवाला देते हुए निर्धारित बंधक रिहाई में देरी करने का इरादा रखा था। हालांकि, गुरुवार तक, समूह ने पुष्टि की कि वह इज़रायली बंधकों के लिए फ़िलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली के साथ आगे बढ़ेगा।

युद्धविराम समझौते के पहले चरण अंतर्गत यह तीनों बंधकों का छठा समूह था, जिसे फिलिस्तीनी आतंकवादियों और इज़रायल के बीच एक अदला-बदली समझौते के भाग के रूप में मुक्त किया गया, इज़रायल से भी आज 369 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना शुरू करने की उम्मीद है।

Next Post

जानिक सिनर पर तीन महीने का प्रतिबंध

Sat Feb 15 , 2025
रोम, 15 फरवरी (वार्ता) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर ने पिछले साल अपने दो प्रतिबंधित दवाओं के परीक्षण पर विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के साथ समझौता करने के बाद टेनिस से तत्काल तीन महीने का प्रतिबंध स्वीकार कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 23 वर्षीय इतालवी […]

You May Like