उमा छेत्री को यास्तिका भाटिया की जगह टीम में शामिल किया गया

मुंबई, (वार्ता) महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वनडे सीरीज और आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए उमा छेत्री को भारतीय टीम में यास्तिका भाटिया की जगह शामिल किया है।
विशाखापट्टनम में भारत के तैयारी शिविर के दौरान यास्तिका भाटिया के बाएं घुटने में चोट लग गई।
बीसीसीआई की मेडिकल टीम यास्तिका भाटिया की प्रगति पर नजर रख रही है और टीम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।
उमा छेत्री, जो अब ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला और आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं, अब भारत ए टीम का हिस्सा नहीं होंगी, जिसे विश्व कप में अभ्यास मैच में भाग लेना है।

Next Post

कलयुगी पुत्र ने पिता पर किया हमला

Fri Sep 5 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में कलयुगी पुत्र ने पिता पर लोहे की पट्टी से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक श्रीमती शीला कोष्टा पति मनोज तिवारी 50 वर्ष निवासी मारुति मंडपम के बाजू गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात करीब 10:10 बजे पुत्र आकाश कोष्टा एवं पति मनोज […]

You May Like