मंत्री गोविंद राजपूत ‘सनातन हिंदू एकता यात्रा’ में हुए शामिल

ग्वालियर:धर्म, अध्यात्म और सद्भाव की अखंड ज्योति फैला रही ‘सनातन हिंदू एकता यात्रा’ में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। सिद्धपीठ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सान्निध्य में निकल रही यह ऐतिहासिक पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन धाम तक भक्ति, एकता और सनातन संस्कृति का अभूतपूर्व संदेश दे रही है। खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत ने सहभागिता कर सनातन एकता, सामाजिक सद्भाव और संस्कृति संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

मंत्री राजपूत ने यात्रा में पहुँचकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। भजनों की मधुर ध्वनियों, मंत्रोच्चार और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के बीच खाद्य मंत्री का स्वागत भक्तों ने पुष्पवर्षा कर किया। मंत्री राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि सनातन धर्म हमारे राष्ट्र की प्राणशक्ति है। ऐसी पवित्र यात्राएँ समाज को एकजुट करती हैं, आस्था को दृढ़ बनाती हैं और आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती हैं।

Next Post

चम्बल में तस्करों से जब्त 30 बटागुर कछुए और घडि़याल के बच्चे छोड़े गये

Mon Nov 17 , 2025
मुरैना: वन विभाग एसटीएफ ने चम्बल नदी में विशेष बटागुर प्रजाति के कछुए और घडि़याल के बच्चे छोड़े है। यह कार्यवाही शिवपुरी न्यायालय के आदेश पर की गयी। इन 30 कछुओं और 30 घडि़यालों के बच्चों को बीती रात मुरैना के जौरा कस्बे से एक कार में तस्करी के दौरान […]

You May Like

मनोरंजन