सीएम डॉ यादव ने किसानों के खाते में 233 करोड़ की भावांतर राशि ट्रांसफर की

देवास: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को देवास की धरती से प्रदेश के 1.33 लाख किसानों के खाते में 233 करोड़ की भावांतर राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। सोयाबीन उत्पादक किसानों को भावांतर योजना का लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें उनके उत्पाद का उचित मूल्य सुनिश्चित हो सकेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवास जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 183.25 करोड़ लागत के 8 विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य देवास की विकास यात्रा को नई गति और दिशा देंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Next Post

नए बस स्टेंड पर 20 को होगा अब तक का सबसे बड़ा सुंदरकांड पाठ

Thu Nov 13 , 2025
ग्वालियर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर 20 नबम्बर को नए बस स्टेण्ड पर विशाल सुन्दर कांड का पाठ करवा रहे हैं। इसमें करीब बीस हजार लोग शामिल होंगे। इसकी तैयारी के लिए बैठक हो चुकी है। इस बृहद आयोजन में अंचल के संत और महात्मा भी मौजूद रहेंगे। […]

You May Like