भोपाल। नवरात्रि और दिवाली के फेस्टिव सीजन में ऑटोमोबाइल बाजार में तेजी की उम्मीद है। Tata Motors के मुताबिक साल की पहली छमाही में करीब 30% ग्रोथ रही, जबकि फेस्टिव सीजन में 20 से 30% तक ग्रोथ की उम्मीद है। पिछले साल के मुकाबले कंपनी 40 से 45% तक की ग्रोथ का अनुमान लगा रही है। ग्राहकों में कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड ज्यादा है, हालांकि कंपनी के दूसरे मॉडलों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। नए Tata Sierra को भी ग्राहकों की पसंद मिल रही है और अब तक 250 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं। शोरूम के मुताबिक Sierra को लुक्स, सेफ्टी और फीचर्स के लिहाज से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के लिए अलग-अलग डिस्काउंट और ऑफर्स भी उपलब्ध हैं।
वहीं Maruti Nexa ने भी फेस्टिव सीजन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। शोरूम में गाड़ियों का स्टॉक और डिलीवरी को लेकर तैयारियां पूरी हैं। Nexa के मुताबिक अब ग्राहक सिर्फ बजट नहीं, बल्कि कम कीमत में ज्यादा फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी वाली गाड़ियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर भी ग्राहकों का रुझान बढ़ रहा है। यानी नए मॉडल, SUV की बढ़ती मांग, ज्यादा फीचर्स और इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ते रुझान के बीच इस फेस्टिव सीजन ऑटो बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
