जन कल्याण समिति ने आयोजित किया रंगारंग कार्यक्रम

ग्वालियर। जन सहयोग जन कल्याण बहुउद्देशीय समिति ग्वालियर के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाह एवं महिला अध्यक्ष शशि सिंह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी पर होली मिलन समारोह एवं नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी हॉल कांच मिल रोड, स्व.देवेंद्र सिंह तोमर मार्ग बिरला नगर हजीरा पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शहर में अलग-अलग क्षेत्र में कार्य करने वाली 31 नारी शक्तियों का सम्मान किया गया। इसके अलावा 21 बुजुर्ग माताओं का सम्मान भी किया गया। रंग पंचमी पर आयोजित इस होली मिलन समारोह में फूलों की भव्य होली खेली गई। फाग और गायन टीम ने अलग-अलग गीत गाकर महिला और पुरुषों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

*नारी शक्ति पर कविताओं के बाद भारत माता के जयकारे गूंजे*

कार्यक्रम में उपस्थित कवियत्रियों द्वारा नारी शक्ति पर कविता गायन के बाद पूरे हॉल में भारत माता की जय और नारी शक्ति की जय के नारे गूंजने लगे। समिति की महिला शक्ति ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर सभी को मन मोहित कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती चारु राउत, राजेंद्र सिंह नाती, महाराज सिंह पटेल, रतिराम यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्ण राव दीक्षित, योगेंद्र सिंह नोनेरा, रामेंद्र सिंह, अशोक गोस्वामी, निशा, बरखा, अनीता, कामिनी, उर्मिला कांत शर्मा, खुशबू तोमर, रूबी शर्मा, सुमन दीक्षित, सुधा दीक्षित, गीता रघुवंशी सहित सैकड़ो की संख्या में महिला शक्ति और बुजुर्ग जन समिति के सभी पदाधिकारी, आमजन और युवा साथी उपस्थित रहे।

Next Post

विजयपुर विधायक के निर्वाचन को शून्य घोषित करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी कांग्रेस

Mon Mar 9 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ग्वालियर खंडपीठ द्वारा विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के निर्वाचन को शून्य घोषित किए जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। अपने बयान में सिंघार ने कहा कि उच्च न्यायालय ने चुनावी हलफनामे में अपूर्ण जानकारी दिए जाने के आधार […]

You May Like