इटारसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 20 जनवरी 2026, मंगलवार को इटारसी के बालाजी बस्ती, गांधी नगर में सकल हिंदू समाज सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन दोपहर 11 बजे से वार्ड क्रमांक 22 स्थित नवग्रह दुर्गा मंदिर परिसर में संपन्न होगा। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को एक मंच पर संगठित कर समरसता, संस्कार और एकता को सुदृढ़ करना है। आयोजन समिति द्वारा घर-घर जाकर आमंत्रण देकर जनसंपर्क किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से होगी, जिसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, प्रतिभा एवं प्रबुद्धजन सम्मान समारोह आयोजित होंगे। समापन पर सामूहिक भोजन का आयोजन रहेगा। आयोजन समिति ने अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है।
