34 भावी सैन्य अधिकारियों ने किया सैन्य संस्थानों का भ्रमण

जबलपुर। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया के 34 भावी सैन्य अधिकारियों ने मुख्यालय मध्य भारत एरिया के तत्वावधान में आयोजित ओरिएंटेशन-कम-डेमोंस्ट्रेशन टूर के अंतर्गत जबलपुर स्थित प्रमुख सैन्य संस्थानों का भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य भावी अधिकारियों को भारतीय सेना की विभिन्न रेजिमेंटों की परंपराओं, प्रशिक्षण पद्धतियों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली से अवगत कराना रहा। बहुदिनी दौरे के दौरान अधिकारियों ने ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर, जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, 1 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर, सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो (सीओडी), व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर तथा मिलिट्री कॉलेज ऑफ मटेरियल मैनेजमेंट (कैटेगरी ‘ए’ प्रशिक्षण संस्थान) का भ्रमण किया। प्रत्येक संस्थान में उन्हें संबंधित इकाइयों की भूमिका, इतिहास और प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। भ्रमण की विशेष उपलब्धि मध्य भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत के साथ हुआ,इंटरएक्टिव सत्र रहा, जिसमें नेतृत्व, व्यावसायिकता और समकालीन सुरक्षा पर सार्थक संवाद हुआ। दौरे का समापन लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत के प्रेरणादायक संबोधन और स्मृति-चिन्ह वितरण के साथ हुआ।

Next Post

प्रिंसिपल के व्यवहार से आक्रोशित छात्र सड़कों पर उतरे

Mon Dec 29 , 2025
जबलपुर। सोमवार सुबह रामपुर छापर स्थित एकलव्य विद्यालय एवं छात्रावास में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब करीब 400 छात्र-छात्राएं विद्यालय की प्रिंसिपल अविनाश रानी के कथित दुर्व्यवहार के विरोध में पैदल ही कलेक्ट्रेट की ओर निकल पड़े। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल द्वारा उनके साथ अभद्र […]

You May Like