एक करोड़ की चोरी बन गई पुलिस के लिए चुनौती

जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत सुखसागर वैली पोलीपाथर में 23 जनवरी हुई एक करोड़ से अधिक की चोरी सुलझाना अब पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है। महीनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। सीसीटीव्ही कैमरों से सुराग नहीं लगा है जबकि 100 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरों के फुुटेज खंगाले जा चुके है। मुखबिर तंत्र पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। जबकि क्राइम ब्रांच से लेकर थाना, सायबर पुलिस लगी हुई लेकिन अब तक ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा है जिसके सहारे आरोपियों तक पहुंचा जा सके ।

विदित हो सागर वर्मा 38 वर्ष निवासी सुखसागर वैली पोलीपाथर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि थी वे ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है उसकी माता का स्वास्थ्य खराब होने से जबलपुर हास्पिटल में भर्ती है 23 जनवरी को वह एवं उसकी पत्नी हास्पिटल के लिये गये थे घर के मेन दरवाजा में ताला लगा दिया था। जब वापिस लौटा तो दरवाजा का ताला टूटा पड़ा था अंदर जाकर देखा दोनों बेडरूम के आलमारी का ताला टूटा था पूरा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखा लगभग 70 तोला सोना एवं 1 किलो चांदी, नगदी 6 लाख रूपये गायब थे। सागर वर्मा के पडोसी के घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे मेें चार नकाबपोश कैद हुए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे चैक लिए। इसके बाद उन्हें ट्रेस किया लेकिन पुलिस के हाथ खाली है। यहां तक की फिंगर प्रिंट से भी कोई क्लू नहीं मिला अब पुलिस सिर्फ हवा में लट्ठ घुमा रही है ।

Next Post

आर्म्स सप्लायर की तलाश में फिर यूपी जाने की तैयारी में पुलिस

Tue Mar 10 , 2026
जबलपुर : शहर के कुख्यात बदमाश दरोगा और उसके साथी को 170 कारतूस बेचने वाले सप्लायर भोला मामा की तलाश में पुलिस एक बार फिर यूपी में छापेमारी की तैयारी में है । हालांकि इसके पहले पुलिस ने छापेमार की थी। हवा में लटठ घुमाने के बाद दबिश दी थी […]

You May Like

मनोरंजन