सर्वपितृ अमावस्या पर सिद्धवट मंदिर में दुग्धाभिषेक और पिंडदान, हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान-तर्पण

उज्जैन: आश्विन कृष्ण पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या पर रविवार तड़के सिद्धवट तीर्थ पर भगवान सिद्धनाथ-सिद्धवट का दुग्धाभिषेक किया गया। श्री सिद्धवट मंदिर के पुजारी पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह 4 बजे से मंदिर के समस्त पुजारी एवं तीर्थ पुरोहित परिवार ने सभी श्रद्धालुओं के पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना की।

इस अवसर पर भगवान सिद्धनाथ के रजत मुकुट का अष्टमेवा व भांग से सेहरा श्रृंगार कर दर्शन कराया गया। देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शिप्रा नदी में स्नान कर पिंडदान, तर्पण, जलांजलि और दूध अर्पण कर अपने ज्ञात-अज्ञात पितरों की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी।

पंडित चतुर्वेदी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, शिप्रा तैराक दल, सुरक्षा नौका, पेयजल, बिजली और सफाई जैसी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन, नगर पालिका निगम और पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

Next Post

नमो युवा रन को उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाई

Sun Sep 21 , 2025
रीवा: रीवा में आज उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नमो युवा रन को दिखाई हरि झंडी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ्य, नशे से दूर रहने तथा तनाव मुक्त जीवन जीने का संदेश देने के लिए यह युवा रन आयोजित की गई है। उन्होंने युवाओं का आह्वाहन […]

You May Like