जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत ललित कॉलोनी में एक बेलगाम कार चालक ने तांड़व मचाया। पहले सब्जी का ठेला लेेकर जा रहे बुजुर्ग को रौंदा इसके बाद मकान की दीवार तोड़ दी। हादसे में वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिस कार ने तांडव मचाया उसकी नंबर प्लेट में पुलिस लिखा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक सिद्ध बाबा वार्ड, बिहारी मोहल्ला घमापुर थाना निवासी कालीचरण श्रीपाल 62 वर्ष सब्जी बेचते थे।
रोजाना की तरह वह ठेला में केला बेचने निकले। सोमवार सुबह 11:20 बजे वह जैसे ही ललित कॉलोनी पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 20 जेडजी 7912 के चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार में चलाते हुए टक्कर मार दी इसके बाद इसके बाद एक मकान की दीवार तोड़ दी। हादसे में कालीचरण उछलकर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आ गई जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां दोपहर 3:15 बजे उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
नशे में धुत थे कार सवार
कार में चार लोग सवार थे जो शराब के नशे में धुत थे। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी।
सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हुआ हादसा
घटनाक्रम सीसीटीव्ही कैमरे में भी कैद हो गया है। जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से ठेले को टक्कर मार इसके बाद एक मकान की दीवार को टक्कर मार रूक गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
