श्याम नगर से निकली चुनरी यात्रा, हनुमान मंदिर में हुआ भव्य समापन

भोपाल। श्याम नगर स्थित विट्ठल मार्केट से श्रद्धा और उत्साह के साथ चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

यात्रा विट्ठल मार्केट से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई 1100 क्वार्टर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ इसका समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को चुनरी अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता और आस्था को मजबूत करते हैं।

Next Post

विदाई: भोपाल में धूमधाम से निकली गणगौर यात्रा, बाजारों में उमड़ा जनसैलाब

Tue Mar 24 , 2026
भोपाल। शहर में गणगौर पर्व के अवसर पर पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ गणगौर यात्रा निकाली गई। यह यात्रा 12 नंबर चौराहे से प्रारंभ होकर पूरे बाजार क्षेत्र में भ्रमण करती हुई 10 नंबर क्षेत्र में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी नजर आईं […]

You May Like