सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

खंडवा। हरसूद क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल को थाना हरसूद में शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 अप्रैल की रात करीब 8 बजे जब वह शौच के बाद घर लौट रही थी, तभी सोनखेड़ी गांव के रास्ते में आरोपी देवा पिता मुन्ना और नानु पिता पतिराम ने उसे रोक लिया। इन दोनों ने खेत के पास महिला के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी और ग्राम सोनखेड़ी निवासी आरोपी नानु पिता पतिराम और देवा पिता मुन्नालाल काजले को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्य में थाना प्रभारी राजकुमार राठौर सहित उपनिरीक्षक लीला बघेल, रमेश मोरे, सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्रसिंह वर्मा, प्रधान आरक्षक विनोदसिंह तोमर, मंगलसिंह चौहान और आरक्षक अनिल मेहरा, भगवानदास, रोहित साहू एवं अभिषेक गौर की विशेष भूमिका रही।

Next Post

खरीदी केंद्रों पर तकनीकी अड़ंगा: सर्वर डाउन और असत्यापित रकबे के कारण किसान परेशान

Thu Apr 9 , 2026
बनखेड़ी। बनखेड़ी क्षेत्र में चना एवं गेहूं की खरीदी प्रक्रिया शुरू होते ही व्यवस्थाओं की खामियां सामने आने लगी हैं। गुरुवार से चना खरीदी प्रारंभ हो गई है और किसानों की स्लाइड बुकिंग भी हो चुकी है, लेकिन पंजीयन में रकवे असत्यापित होने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का […]

You May Like