रोको-टोको हेलमेट अभियान: रॉन्ग साइड चलने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई

भोपाल: राजधानी भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को रोको-टोको हेलमेट अभियान के तहत विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की गई। शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की जांच की गई।

अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक भी किया और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। जिन वाहन चालकों ने नियमों की अनदेखी की, उनके खिलाफ मौके पर ही चालान काटे गए। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाने जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों से बचें। पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन करने से न केवल दुर्घटनाएं कम होंगी बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर बनेगी।

Next Post

परीक्षा के नाम पर साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Sat Feb 14 , 2026
इंदौर: बोर्ड व वार्षिक परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्र या इम्पोर्टेंट सवाल उपलब्ध कराने के नाम पर साइबर अपराधी सोशल मीडिया, कॉल, मैसेज, लिंक और एपीके फाइल के जरिए ठगी कर रहे हैं. इसे देखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने साइबर एडवाइजरी जारी कर छात्रों व अभिभावकों से ऐसे अनजान कॉल […]

You May Like