जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत खापा मेें नाना के यहां घूमने पहुंची दो नाबालिग बहनों का का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण कर लिया है। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन जब उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण कर प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक खापा निवासी बुजुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी की शादी देवरी में हुई है। दो नातिन है एक 15 वर्षीय तो दूसरी 8 वर्ष की है। दोनों नातिन घूमने आई थी और रूक गई थी जो खापा से अपने माता पिता के घर जाने के लिये बोलकर निकली थी लेकिन बीती रात तक घर देवरी नहीं पहुंची तो रिश्तेदार एवं परिचित लोगों के यहां संपर्क किया लेकिन पता नहीं चला। बच्चियों के माता पिता ने भी आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारों से पतासाजी की लेकिन दोनों नातिनों का कोई सुराग नहीं लगा।
इसके बाद मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। अज्ञात पर अपहरण की आशंका जाहिर की। टीआई नीलेश दोहरे ने बताया कि 15 और 8 वर्षीय बहने लापता हुई है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है। इसी तरह चरगवां थाना अंतर्गत सालीवाड़ा क्षेत्र से भी एक बालिका लापता हुई है। पुलिस के मुताबिक 39 वर्ष युवक निवासी सालीवाडा चरगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे सिक्योरटी गार्ड है। पत्नी एक फैक्ट्री में काम करती है। बडी लडकी की शादी हो गई है लडका जबलपुर में रहकर पढाई करता है। मझली लडकी 16 वर्ष साथ में रहती है। शाम करीब 7 बजे पत्नी काम पर चली गई थी। रात्रि आठ बजे देखा तो बेटी कमरे में नहीं थी। अज्ञात बेटी को बहला- फुुसलाकर ले गया है।
