सडक़ किनारे मिला युवक का शव

मझौली । जिले के मझौली थानांतर्गत मुनगहा माटा पंचायत में रविवार दोपहर सडक़ किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय निवासी रामकुमार बैगा ने सडक़ किनारे युवक का शव देखा, उन्होंने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। मझौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। युवक के बाल काले और हल्की मूंछें हैं।

उसने हल्के लाल रंग की टी-शर्ट, ग्रे बनियान, स्लेटी-काले रंग का लोअर और मैरून अंडरवियर पहन रखी थी। पुलिस इन्हीं कपड़ों और शारीरिक विशेषताओं से पहचान की कोशिश कर रही है। मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिले के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से फोटो का मिलान किया जा रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।

Next Post

सड़क हादसा: NH-43 पर गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक-स्कॉर्पियो की भिड़ंत, 5 गंभीर घायल

Sun Oct 18 , 2026
कटनी। जिले के नेशनल हाईवे-43 (NH-43) पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा घटित हो गया। बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर-उमरिया बाईपास के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। […]

You May Like