कॉम्बिंग गश्त: 251 वारंटी पकड़ाए 

जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कई वर्षों से फरार 127 गैर म्यादी वारिटयों एवं 86 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 38 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कॉम्बिग गश्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

Next Post

एजीएम के सूने मकान में चोरों का धावा, नगद और चांदी के सिक्के चोरी

Sun Jul 5 , 2026
जबलपुर। मदनमहल प्रेमनगर में शातिर चोरों ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में पदस्थ एजीएम के सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। चोर सूने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और पूजा के चांदी के सिक्के समेटकर रफूचक्कर हो गए। वारदात के समय अधिकारी की पत्नी बच्चों समेत मायके […]

You May Like