जस्टिस धर्माधिकारी होंगे मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

जबलपुर। मप्र उच्च न्यायालय में रहे जस्टिस सुश्रुत अरविन्द धर्माधिकारी मद्रास उच्च न्यायालय के अगले चीफ जस्टिस होंगे। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद केंद्र के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया। इसके साथ ही वे मप्र उच्च न्यायालय से अन्य राज्यों में चीफ जस्टिस बनने वाले 17वें न्यायाधीश बन गए हैं। मालूम हो कि 8 जुलाई 1966 को रायपुर में जन्मे जस्टिस धर्माधिकारी का अपॉइंटमेंट मद्रास उच्च न्यायालय के मौजूदा चीफ जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव के रिटायरमेंट के दिन 5 मार्च को हुआ है। जस्टिस धर्माधिकारी वर्तमान में केरल उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं। रायपुर में जन्मे जस्टिस धर्माधिकारी ने 1992 में अपना लीगल करियर शुरू किया। उन्होंने दो दशकों से ज्यादा समय तक मप्र उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस की जिसमें उन्होंने सिविल, क्रिमिनल और कॉन्स्टिट्यूशनल मामले में सटीक पैरवी की।

कॉलेजियम ने इस दौरान एक नीतिगत निर्णय भी लिया था। इसके तहत अब जिस न्यायाधीश को किसी उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश बनाया जाना होगा, उसे संबंधित उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त होने से लगभग दो माह पहले ही स्थानांतरित किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह था कि नियुक्ति से पहले ट्रांसफर होने वाले न्यायाधीश संबंधित उच्च न्यायालय के न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों से परिचित हो सके, जिससे मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालने में सुविधा हो।

जज जो बने चीफ जस्टिस

बता दे कि उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने जस्टिस सुश्रुत अरविन्द धर्माधिकारी को मद्रास उच्च न्यायालय का चीफ जस्टिस बनाने की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी है। वे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के ऐसे 18 वें जज हैं, जिन्हें देश के दूसरे उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश बनने का अवसर मिलेगा इनसे पहले जस्टिस जीजी सोहानी को पटना, बीसी वर्मा को पंजाब हरियाणा, एसके सेठ को हिमाचल प्रदेश, गुलाब गुप्ता को हिमाचल प्रदेश, केएम अग्रवाल सिक्किम, राजीव गुप्ता को छत्तीसगढ़, आरएस गर्ग गुवाहाटी, उमानाथ सिंह मेघालय, अजित सिंह गुवाहाटी, राजेन्द्र मेनन नई दिल्ली, आरएस झा पंजाब हरियाणा, संजय यादव को इलाहाबाद, प्रकाश श्रीवास्तव को कोलकाता, आलोक अराधे को तेलंगाना और जस्टिस शील नागू को पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया जा चुका है।

Next Post

बढ़ी तपिश, चले कूलर, पंखे

Fri Mar 6 , 2026
जबलपुर। मौसम का मिजाज बदल गया है। पारे में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दिन के साथ अब रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। शुक्रवार को सुबह से सूर्यदेव तमतमाये रहे। मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हुआ । तपिश बढऩे चलते पसीना भी छूटा। गर्मी […]

You May Like

मनोरंजन