दोस्तों के साथ नहाने गए 2 मासूम नाले में डूबे

शिवपुरी। जिले के कोलारस कस्बे में जेल कॉलोनी के पास बारिश के दिनों में बहने वाले नाले में नहाने के दौरान दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में दोनों की जान चली गई। जेल कॉलोनी में रहने वाले कुछ बच्चे कॉलोनी के पास स्थित नाले में नहाने पहुंचे थे।इसी दौरान 6 साल का असरद खान पुत्र इजराइल खान और 7 साल का डब्बू खान पुत्र सलमान खान भी अन्य बच्चों के साथ नाले में नहा रहे थे। नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देखकर साथ नहा रहे अन्य बच्चों ने तुरंत कॉलोनी में जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बच्चों द्वारा बताए गए स्थान पर तलाश करने के बाद लोगों ने दोनों बच्चों को नाले से बाहर निकाला और तुरंत कोलारस स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

Thu Sep 10 , 2026
दतिया। मेडिकल कॉलेज के सामने ग्वालियर-झांसी नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी […]

You May Like