रंजिश के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत करौंदा वायपास चौराहा के पास बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक शिवम उर्फ अतुल बर्मन 24 वर्ष निवासी कमानिया गेट, कृषि कालेज के सामने सुहागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह करौंदा वायपास चौराहा के पास काम से लौटकर घर जाने के लिये खड़ा था.

तभी उसकी पहचान का निहाल ठाकुर अपने साथियों के साथ आया और पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगा। निहाल ठाकुर ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उसके सिर में 2 जगह एवं डंडा से हमलाकर उसके हाथ पैर एवं पीठ में चोटें पहॅुचा दी, निहाल के 2 साथी भी उसके साथ मारपीट किए।

Next Post

सडक़ हादसों में पांच घायल

Sat Nov 15 , 2025
जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल मेें हुए सडक़ हादसों में पांच लोग घायल हो गए। यह सडक़ हादसे विजय नगर, माढ़ोताल, बरेला थाना क्षेत्र में हुए। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि संतोष खटीक निवासी चुंगी नाका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रंासफार्मर के पास आईसर ट्रक क्रमांक एच आर 38 […]

You May Like