12 घंटे से जाम में जकड़ा सिंगरौली–देवसर मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप

सिंगरौली: सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात हुए सड़क हादसे के बाद से लगभग 12 घंटे से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, कल रात करीब 9 बजे खाखंन नदी के पास चढ़ाई पर एक भारी वाहन (ट्रक) चढ़ नहीं सका और अनियंत्रित होकर पीछे लुढ़कने लगा। इसी दौरान पीछे आ रही दूसरी गाड़ी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन सड़क पर पलट गए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन दुर्घटना के बाद से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें कई किलोमीटर तक लगी हुई हैं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया है।जाम में फंसे ड्राइवर और कंडक्टरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पीने के पानी, चाय और नाश्ते जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच हालात और भी कठिन हो गए हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने लंबे समय तक जाम बने रहने के बावजूद प्रशासन की ओर से मार्ग को सुचारु कराने के प्रयास धीमे नजर आ रहे हैं। वहीं, सुबह से ही वाहन चालकों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

Next Post

जिला पंचायत: मेरिट में आने वाले ग्रामीण छात्र होंगे सम्मानित, शिक्षकों का खत्म होगा अटैचमेंट

Thu Apr 23 , 2026
भोपाल: कलेक्टर कार्यालय में जिला पंचायत शिक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं समिति सभापति मोहन सिंह जाट ने की. बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार अहिरवार ने एजेंडा बिंदुवार प्रस्तुत करते हुए हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों के परीक्षा परिणामों की जानकारी दी. […]

You May Like