अक्षय क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी से परेशान हो चुके 24 लोनकर्ताओं ने राष्ट्रपति को लिखा इच्छा मृत्यु के लिए पत्र

नगर में दो सोसायटियां करोडो रूपए लेकर रातो रात गायब हो गई, जमाकर्ता एजेंटों को कर रहे परेशान

 

मनासा। डेली कलेक्शन करने वाली नगर की अक्षय क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। सोसायटी से लोन लेने वालों पर मनमाना ब्याज और पेनल्टी वसूलने के के साथ ही गारंटी देने वालों के खाते सीज करने के मामले को लेकर लोन कर्ता को प्रशासन और सहकारिता विभाग से न्याय नही मिलने से दुखी 24 ने अब राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांगी है। इच्छा मृत्यु को लेकर मंदसौर एसपी को ज्ञापन देने के साथ ही राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा है। लोन कर्ताओं के इस निर्णय से सोसायटी के जिम्मेदारों में हडक़ंप मच गया।

सरकार और प्रशासन सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर गरीबो को सूदखोरों से न्याय दिलाने का काम कर रही है। लेकिन जिले में डेली कलेक्शन के नाम पर लोगो से बचत के नाम पर पैसे लेकर फिर उन्हे लोक के रूप में देने का काम कर लोनकर्ताओं से मनामाने दाम वसुले जा रहे है।लोक की राशि जमा होने के बाद भी नगर और मंदसौर की अक्षय क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा लोन कर्ताओं के चेक बाउंस कर उन पर मनामाना ब्याज और पेनेल्टी एवं वकीलो की हजारों रूपए फिस जोडकर नोटिस थमाकर उन्हे परेशान किया जा रहा है। इसको लेकर पिंडित लोन कर्ता सहकारीता विभाग से लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधीयों से न्याय की गुहार लगा चुके है। लेकिन प्रशासन और सहकारिता विभाग से न्याय की उम्मीद खो चुके पिडितो ने अब राष्ट्रपति से न्याय की गुहार लगाई। लोनकर्ताओं ने 15 फरवरी को मंदसौर एसपी को ज्ञापन सौपकर सोसायटी द्वारा की जा रही ज्यादतियों को बताया। ज्ञापन में लिखा कि मंदसौर और मनासा में चल रही अक्षय क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के नियमों में काफी भिन्नता है। सोसायटी ने लोन के समय जो अनुबंध किया जाता है। उसमें सिर्फ 2 चेक का ही हवाला दिया गया। लेकिन हमसे 7 से 8 चेक ब्लैंक ले रखे है। जिन्हे बाउंस कर हमें मानसिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है। अब हमारे पास इ्रच्छा मृत्यु के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नही बचा है।

इच्छा मृत्यु के अलावा कोई दुसरा रास्ता नजर नही आ रहा

अक्षय क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी से लोन लेने वाले नगर के विकास बांगा ने बताया कि उसने सोसायटी से 75 हजार का लोन लिया था। 76 रुपए जमा करवा चुका। बचत खाते में 20 हजार है। इसके बाद भी मुझे 1.25 लाख बकाया का नोटिस देकर चेक बाउंस कर दिए। तहसील और कोर्ट में केस चल रहा है।इससे मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं। मेरे जैसे कई लोक कर्ता इनकी तानाशाही से परेशान है। सभी से न्याय की मांग की लेकिन कोई सूनने वाला नही है। इसलिए अब इच्छा मृत्यु के अलावा दूसरा कोई रास्ता नही है। इच्छा मृत्यु को लेकर राष्ट्रपति को डाक पोस्ट से पत्र भेजा है।

नही तो सहकारिता विभाग ने सुनवाई की और नही प्रशासन ने मरे नही तो और क्या करे

गांव आंतरीमाता के पंकज जैन ने बताया कि सोसायटी ने चक्रवृति ब्याज और पेनेल्टी के नाम पर इतने पैसे जोडे कि जितना हमने लोन की राशि भी नही ली। इसके बाद भी हमें कानूनी दंाव पेच में उलझा कर परेशान कर पठानी वसूली की जा रही है। हमारी नही तो सहकारिता विभाग सुन रहा है और नही प्रशासन मरने के सिवाए कोई कोई हल नजर नही आ रहा है। राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु के लिए पत्र लिखा है।

प्रशासन सुदखोरो के खिलाफ एक्शन ले रही है पर सोसायटी के खिलाफ एक्शन क्यों नही

नगर के विपूल क्षोत्रिय ने बताया कि प्रशासन सुदखोरो के खिलाफ कार्रवाई के अभियान चला रहा है। सोसायटी तो सुदखोरो से भी ज्यादा ब्याज वसुल रही है। फिर भी प्रशासन आखिर इनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नही कर रहा है। कई बार सोसायटी के संचालक मंडल से भी संपर्क किया लेकिन उन्होने हमारी बात तक नही सूनी। सोसायटी के जिम्मेदार हमें काफी प्रताडित कर चुके है।

बाक्स

एक ही शिकायत बार बार कर रहे है। मामला न्यायालय में चल रहे है। हम लोन कर्ताओं को सहयोग कर रहे है। वे न्यायलय में उपस्थित नही हो रहे है। सोसायटी द्वारा विधिवत रूप से कार्रवाई की जा रही है। कोई मनमानी नही है लोन की राशि जाम नही कराने को लेकर वे शिकायत कर रहे है। और सोसायटी द्वारा किसी भी प्रकार से किसी को प्रताडित नही किया जा रहा है।

अभय सोमानी चीफ एक्जीक्युटी ऑफीसर अक्षय क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी

बाक्स

नगर में दो सोसायटीयां रातो रात करोड रूपए लेकर हुई गायब

नगर में डेली कलेक्शन के नाम पर गली मोहल्लों में क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी के नाम पर कई संस्थाएं सहकारीता से पंजियन कराकर खोल लोगो से बचत के नाम पर पैसे ले रही है। नगर से ष्श्याम क्रेडिट और पशुपति क्रेडिट सोसायटीयां रातो रात ताला लगाकर भाग गई।जमाकर्ताओं के करोडो रूपए जमा है। पशुपति क्रेडिट सोसायटी के एजेंट जो कलेक्शन का काम करते थे उन्हे अब जमाकर्ता परेशान कर रहे है। एजेंटो ने भी न्याय के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौपा है।

Next Post

टेम्पो में सामान के नीचे छुपाकर परिवहन किया जा रहा 03 क्विंटल 24 किलोग्राम डोडा चूरा, आरोपी चालक पकड़ाया 

Tue Feb 18 , 2025
नीमच। मुख्यमंत्री के अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष नशाविरोधी अभियान के तहत चौकी प्रभारी नयागॉव मंगलसिंह राठौड़ की टीम के द्वारा कुल 03 क्विंटल 24 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व एक टाटा कम्पनी का सफेद रंग का बिना नम्बर वाला […]

You May Like