नगर निगम ने घंटाघर क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। नगर निगम खंडवा द्वारा शहर में नागरिक सुविधाओं एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाने की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को घंटाघर क्षेत्र में विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया,जिसमें लगभग 70-80 व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया ।

इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम ने गुमटियां, अस्थायी निर्माण, मिट्टी के बर्तनों की दुकानें एवं अन्य अवैध व्यवसायिक ढांचे हटाए। कार्रवाई जेसीबी,अतिक्रमण वाहन एवं अन्य संसाधनों की सहायता से की गई।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

में नगर निगम की सख्ती

नगर निगम के उपायुक्त एस.आर. सितोले के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत स्पष्ट किया गया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। नगर निगम यह सुनिश्चित करेगा कि जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है,वहां भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो।

अतिक्रमण हटाने के तुरंत

बाद सफाई व्यवस्था के निर्देश

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी होने के तुरंत बाद नगर निगम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घंटाघर क्षेत्र में तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह सुनिश्चित किया गया कि हटाए गए अतिक्रमण से उत्पन्न कचरे एवं मलबे का शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि क्षेत्र साफ-सुथरा बना रहे।

उपायुक्त श्री सितोले ने बताया कि नगर निगम की यह कार्रवाई शहर को व्यवस्थित और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। व्यापारीगणों से बार-बार अनुरोध किया गया है कि वे फुटपाथ एवं सडक़ पर अतिक्रमण न करें। नगर निगम द्वारा नियत किए गए हॉकर्स ज़ोन एवं अन्य निर्दिष्ट स्थानों पर ही व्यवसाय संचालित करें।

प्रभारी बाजार अधिकारी प्रकाश राजपूत ने कहा कि हमारी प्राथमिकता शहर को सुव्यवस्थित एवं सुचारू यातायात प्रदान करना है। इसके लिए नगर निगम ने ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर हॉकर्स ज़ोन में व्यापारियों को स्थान आवंटित किया है।

हम सभी व्यापारियों से अपील करते हैं कि वे फुटपाथ एवं मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण न करें और नियत स्थानों पर ही व्यवसाय करें। इससे ना केवल यातायात की समस्या हल होगी बल्कि उनका व्यवसाय भी निर्बाध रूप से चल सकेगा।

अतिक्रमण विरोधी

अभियान जारी रहेगा

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक बार की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की मुहिम जारी रहेगी।

व्यापारियों से नियत स्थानों पर व्यवसाय संचालित करने की अपील

नगर निगम द्वारा व्यापारियों को फूल बाजार स्थित हॉकर्स जोन एवं अन्य निर्धारित स्थानों पर व्यवसाय करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस कार्रवाई में उपायुक्त एस. आर. सितोले,सहायक विधि अधिकारी राकेश ललित, प्रभारी बाजार अधिकारी प्रकाश राजपूत, सहायक जनसंपर्क अधिकारी गौरव खरे,अतिक्रमण टीम एवं अन्य निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

व्यापक सामाजिक सुरक्षा का सतत माडल विकसित करने के लिए तीन समितियों का गठन

Thu Jan 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुबंध और प्लेटफॉर्म श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा का सतत मॉडल विकसित करने के लिए तीन समितियों का गठन किया गया है। श्री मांडविया ने यहां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों […]

You May Like