गाजा में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या पहुंची 62,000 के पार

गाजा, 19 अगस्त (वार्ता) गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि 07 अक्टूबर, 2023 से तटीय क्षेत्र पर जारी इज़राली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 62,000 से अधिक हो गयी है, जो मानवीय और स्वास्थ्य स्थितियों के बिगड़ने का संकेत है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में 60 लोग मारे गए और 344 अन्य घायल हुए हैं। बयान में कहा गया है कि कई पीड़ित मलबे में फंसे हुए हैं। निरंतर बमबारी और सीमित संसाधनों के कारण एम्बुलेंस और नागरिक सुरक्षा दल उन तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 62,004 हो गयी है, और 156,230 लोग घायल हुए हैं।

इस बीच, पिछले 24 घंटों में भुखमरी और कुपोषण के कारण दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। इसके बाद इसके कारण अक्टूबर 2023 से अब तक 112 बच्चों सहित कुल 263 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि ईंधन, दवाओं और चिकित्सा आपूर्ति की कमी के कारण गाजा के अस्पताल बेहद कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मानवीय स्थिति के लगातार बिगड़ने से और अधिक नागरिक मौतें हो सकती हैं।

 

Next Post

इज़रायल ने लेबनान में नई सैन्य चौकी स्थापित की

Tue Aug 19 , 2025
बेरूत 19 अगस्त (वार्ता) इज़रायल की सेना ने सोमवार को दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्र में एक नई सैन्य चौकी स्थापित की। लेबनानी सुरक्षा और स्वास्थ्य सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्र ने बताया कि यह नई चौकी कफ़र किला गाँव के उत्तरी प्रवेश द्वार पर स्थापित की गई […]

You May Like