खोवा मंडी की आठ दुकानों में दबिश

जबलपुर: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा सोमवार को खोवा मंडी में 8 दुकानों में दबिश देकर खोवा के 6 नमूने परीक्षण के लिए लिये गये।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को कमानिया स्थित बडकुल स्वीट्स से मावे से बनी मिठाइयों के तीन नमूने, नरघईया स्थित देवी स्वीट्स से मिठाईयों के तीन नमूने तथा विजय नगर स्थित बीकानेर स्वीट्स से मिठाइयों के चार नमूने भी लिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि सभी नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्य सामग्री के विक्रय प्रतिष्ठानों की आकस्मिक निरीक्षण की कारवाई निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

‘गांधारी’ की कहानी पर उठे सवाल, रिलीज से पहले तापसी पन्नू की फिल्म फंसी कॉपीराइट विवाद में

Tue Aug 25 , 2026
मुंबई, तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘गांधारी’ की रिलीज से ठीक पहले कॉपीराइट के गंभीर आरोप लगे हैं। हालांकि प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों के बैनर ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज किया है। बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘गांधारी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने से ठीक पहले एक बड़े विवाद […]

You May Like