जबलपुर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने रांझी तहसील का भ्रमण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी एवं नो मैपिंग मतदाताओं से संबंधित टेबल वर्क की समीक्षा की।
कलेक्टर ने कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि यह कार्य जिले की सभी विधानसभाओं में निरंतर जारी है।
