जबलपुर: बडेरिया ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, जबलपुर में साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीआरपी थाना जबलपुर की थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत शुक्ला ने महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर उत्पीड़न से बचाव और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने जागरूकता और समय पर शिकायत दर्ज कराने के महत्व पर प्रकाश डाला।
साइबर विशेषज्ञ सागर उपाध्याय ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, सेफ क्लिक,फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी साझा न करने तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने मजबूत पासवर्ड रखने, संदिग्ध लिंक से बचने और सुरक्षित वेबसाइटों का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।
